किसान सम्मान निधि ( PM Kisan Samman Nidhi) से किसानों को मिले सीधे 2 लाख करोड़ रुपये : पीएम मोदी

PM Kisan Samman Nidhi

नमस्कार किसान भाई, pm kisan samman nidhi को लेकर आपको कोई परेशानी या दिक्कत आ रही हो तो आप हमें कमेंट करके लिख सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे। अगर आप देश भर की मंडियों के भाव जानना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट पर देख सकते हैं-https://www.mandirates.in/ PM Kisan Samman Nidhi Yojna। पीएम किसान सम्मान निधि योजना। (PMKSNY)। क्या आपकी किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आई गई। 12वीं किस्त सितंबर 2022 में जारी …

Read more

पशुपालकों के लिए IDF World Dairy Summit 2022 लाया है बड़ी सौगात

IDF World Diary Summit 2022 India

यह समिट IDF World Dairy Summit 2022 वैश्विक, भारतीय डेयरी उद्योग के नेताओं, विशेषज्ञों, किसानों और नीति योजनाकारों का एक ऐसा समूह है, जो ‘पोषण और आजीविका’ के लिए डेयरी’ विषय पर फोकस करता है और इससे संबंधित संभावनाओं एवं चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श भी करता है। 1974 के बाद लगभग 48 साल बाद वर्ल्ड डेरी समिट 2022 (IDF World Dairy Summit 2022) का आयोजन होने जा रहा है। भारत द्वारा 1974 में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी कांग्रेस की मेजबानी के 48 …

Read more

पंजाब सरकार ने दिए गन्ना किसानों के बकाया 75 करोड़

पंजाब सरकार ने दिए गन्ना किसानों के बकाया 75 करोड़

पंजाब सरकार काफी समय से यह प्रयास कर रही है कि प्रदेश को एक बार फिर गन्ना उत्पादन में शीर्ष पर पहुंचाया जाए, क्योंकि अतीत में हरियाणा और पंजाब दोनों में गन्ना उत्पादन काफी मात्रा में होता था, परंतु गलत नीतियों एवं पेमेंट में लेट-लतीफी ने गन्ने के प्रति किसानों का मोहभंग कर दिया था। पंजाब में 80-90 के दशक में शूगर मिलों की गिनती लगातार बढ़ी थी और उनकी हालत भी काफी अच्छी थी, जिसके कारण किसानों को समय …

Read more

20रु लागत वाले लहसुन को 1रु किलो बेचने पर किसान मजबूर

Garlic Price Down

लहसुन उत्पादक किसानों को उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा। मध्य प्रदेश के मंदसौर की कृषि उपज मंडियों में इन दिनों लहसुन के दाम (Garlic Price) काफी कम। बंपर आवक के बावजूद किसानों को मिल रही कौड़ियां। किसानों की आय दोगुनी होने के शोर-शराबे के बीच किसानों की फसलों की कीमत नहीं मिलने की खबरें उतनी प्रमुखता से जगह नहीं बना पाती, जितनी उन्हें मिलनी चाहिए। आखिर क्या कारण है कि किसानों को अपनी फसल के उत्पादन की लागत, …

Read more

हरियाणा सरकार और आढ़तियों की खींचतान से किसान परेशान

Mandis_New Policy

हरियाणा की मंडियों में धान की आवक शुरू होने वाली है और गठबंधन सरकार की एक नई पॉलिसी से मंडियों के आढ़ती नाराज हैं। नाराज आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लंबी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। अगर यह लड़ाई या आंदोलन लंबा चलता है तो इसका सीधा नुकसान किसानों को होगा, क्योंकि किसानों की फसले मंडी में आने ही वाली हैं और अगर मंडी बंद रही तो किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना …

Read more

तेल तिलहन के वायदा कारोबार Oilseeds Forward Trading से प्रतिबंध हटाने की उठी मांग

गौरतलब कि आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के कारण सरकार चिंतित थी. सरकार द्वारा उपभोक्ता मंत्रालय , वाणिज्य मंत्रालय एवं कृषि मंत्रालय द्वारा संयुक्त तौर पर आयोजित वेबीनार में अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के महानगर अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने यह सुझाव दिया था की दामों को काबू में लाना है तो वायदा कारोबार पर रोक लगानी चाहिए । भारत सरकार ने 8 अक्टूबर 2021 को तेल तिलहन …

Read more

पाम ऑयल Palm Oil ने लगाई खाद्य तेलों की लंका

Palm Oil

Palm oil import। खाने के तेल। तेल में मिलावट। palm oil import in India। edible oils। भारत में पाम तेल का आयात। खाने के तेल। सोयाबिन के भाव में गिरावट। सरसों –कॉटन वाश में आई भारी मंदी। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – पाम ऑयल।तेल के पीछे का खेल, किसानों की बनती आ रही है सदा से रेल भारत में खाद्य तेलों की उतरते-चढ़ते भावों और तिलहन के किसानों की जिंदगी के साथ पाम आयल इंडस्ट्री सबसे बड़ा खेल खेल रही …

Read more

पशुओं में फैली लंपी वायरस बीमारी Lumpy Skin Disease से बचाव एवं उपचार

Lumpy

प्राथमिक लक्षण त्वचा पर चेचक, तेज बुखार और नाक बहना है। इसके अलावा शरीर पर मोटी-मोटी गांठे हो जाना। तेज बुखार के बाद शारीरिक क्षमता कमजोर होने लगती है और पशुओं के शरीर पर चेचक की चित्ते उभरने लगते हैं। इसके बाद पशु को चारा खाने में परेशानी होने लगती है और पशु में कमजोरी आने के कारण दूध कम या बिल्कुल बंद हो जाता है। यह भी पढ़ें – किसानों के हित में बीमा कंपनियों को बदलने होंगे नियम …

Read more

ओणम ONAM 2022: खेतों में अच्छी उपज की मनोकामना का त्योहार

Onam 2022

भारत की पुरातन सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक ओणम पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में प्रसन्नता और उल्लास लेकर आए ऐसी कामना है। ओणम दक्षिण भारत में किसानों द्वारा खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। ऐसी लोकमान्यता है कि महाबली नाम के असुर राजा को खुश करने एवं उनके आदर सत्कार में यह त्योहार मनाया जाता है। यह फेस्टिवल भगवान विष्णु के वामन अवतार को भी समर्पित है। …

Read more

किसानों के हित में बीमा कंपनियों को बदलने होंगे नियम

Jadish-Sahu_CSC_Center

प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए अधिकृत की गई कंपनियों को किसानों के हित मे कुछ नियमों में बदलाव की जरूरत है। वो कौन से जरूरी बदलाव हैं, इन पर चर्चा से पूर्व गैर ऋणी किसानों के जीवन को किस तरह Common Service Center सेंटर बदल रहे हैं। इस पर विस्तार से चर्चा करना जरूरी है। क्योंकि ग्रामीण परिवेश के लोगों के साथ जिस तरह का बर्ताव सरकारी बाबू करते हैं, ऐसे में उनके लिए Common Service Center को संचालित करने …

Read more

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बैंक-बीमा कम्पनी एवं समितियों की भूमिका और जिम्मेदारियां

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बैंक-बीमा कम्पनी एवं समितियों की भूमिका और जिम्मेदारियां

Mandi Bhav 6 September 2022 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कंपनियों, बैंकों एवं गठित की गई समितियों की भले ही ड्यूटियां निर्धारित की हुई हैं। परंतु इन तीनों के बीच में गठजोड़ होने या तालमेल सही नहीं होने की स्थिति में कीमत किसान को ही चुकानी पड़ रही है। हालांकि समय के साथ और जरूरत अनुसार फसल बीमा योजना में बदलाव भी हुए हैं। जैसे कि राजस्थान सरकार ने फसल बीमा की हार्ड कॉपी किसानों को बांटने की मुहिम …

Read more

राजस्थान में फसल बीमा योजना

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojna) के तहत किसानों को कितना फायदा मिल रहा है और किसानों को खराब हुई फसलों के लिए किन-किन बातों एवं सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन तमाम सवालों एवं मुद्दों पर इस लेख में विस्तार से चर्चा करेंगे। दरअसल मोदी सरकार ने 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की थी और इस योजना का मुख्य लक्ष्य यही  रखा गया है कि प्राकृतिक आपदाओं आदि …

Read more

यूसुफ वाला पीपल

Yusuf wala pipal

गांव कसौर , गुहला चीका क्षेत्र, कैथल हरियाणा की ग़ली मे एक पुराना पीपल का पेड़ है जिसे सब “यूसुफ वाला पीपल” का पेड़ कहते हैं। क्यों कहते हैं यह कोई नहीं जानता है। जैसे ही देश आजाद हुआ तो कसौर गांव में रहने वाले युसुफ को भी पता चला तो उसने कुछ इधर उधर से हरा, सफेद व संतरी तीन अलग अलग रंगों के कपड़ों का जुगाड़ किया। हाथ की सुई से सिलकर तिरंगा झंडा बनाया और गांव की …

Read more

Saurav Malik Making Panchkula Healthy through Desi Cow Milk and Ghee

Nandini organic milk- Saurav Malik

देश और प्रदेश के युवाओं का रूझान धीरे-धीरे स्व-रोजगार की तरफ बढ़ रहा है, हालांकि जितनी गति और संख्या में यह रूझान होना चाहिए, बनिस्पत उसके कम है परंतु संतोषजनक बात यह है कि धीरे-धीरे ही सही युवा सफल-असफल युवाओं की कहानियों एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज हम एक ऐसे युवा सौरव मलिक की कहानी आपसे सांझा करेंगे, जिन्होंने बी.टेक. करने के बावजूद नंदिनी आर्गेनिक A2 मिल्क फार्म के माध्यम से …

Read more

जैविक खेती की वजह से श्रीलंका की आर्थिक अस्थिरता महज अफवाह

लेखक डॉ. पवन के टाक,मुख्य प्रबन्धक एवं शोधकर्ता, गोयल ग्रामीण विकास संस्थान कोटा, श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र संपर्क दूरभाष नं. – 9571608164 ईमेल- [email protected] श्रीलंका में अस्थिरता वर्तमान समय में श्रीलंका के विषय में विश्व भर में चर्चा एवं चिंतन जारी है। इसी परिपेक्ष्य में यह भी देखने, सुनने एवं पढनें में आ रहा है कि श्रीलंका की आर्थिक अस्थिरता का कारण जैविक खेती भी है। कई बुद्धि जीवीयों की इस तरह की टिप्पणीयों से विश्वभर में …

Read more

बाल मणि अम्मा एक महान मलयालम कवियत्री

आज बालमणि अम्मा का 113वां जन्मदिवस है हमारे देश में उनके बारे में हिंदी भाषी इलाकों के लोग ज्यादा नहीं जानते हैं खासकर हमारे किसान भाई और व्यापारी भाई तो बिल्कुल ही नहीं जानते हैं। हमारी अनुसंधान टीम का प्रयास है कि किसान और व्यापारी भाईयों को भी देश की महान शख्सियतों से समय समय पर अवगत कराते रहें। हमारे देश के दक्षिण हिस्से में केरल प्रांत हैं जहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है और बालमणि अम्मा मलयालम भाषा की …

Read more